विधायक आक्या ने की विभिन्न वार्डोे में भाजपा प्रत्याशीयो के समर्थन में जनसभाएं

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौडगढ़ क्षैत्र के विभिन्न ग्रामो का सघन दौरा कर जिला परिषद वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी मदनलाल रेगर व पंचायत समिति चित्तौडगढ़ के विभिन्न वार्डो में भाजपा प्रत्याशीयो के समर्थन में जनसभाएं की।
सभी गांवो में विधायक आक्या का ग्रामीणो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा प्रदेश में ऐतिहासिक विकास के कार्य कराए जा रहे है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाया जा रहा है। प्रत्येक गांव तक शिक्षा व स्वास्थ्य की उपलब्धता सुनश्चित की जा रही है। बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने व स्वयं का व्यवसाय आरम्भ करने हेतु युवाओ को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विधानसभा क्षैत्र के प्रत्येक गांवो में पर्याप्त विकास के कार्य कराये जा रहे है। उन्होनें ग्रामवासियों से भाजपा प्रत्याशीयो के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर विजय बनाने का अनुरोध किया।
अपने दोरे के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जिला परिषद वार्ड नम्बर 18 से भाजपा प्रत्याशी मदनलाल रेगर, पंचायत समिति वार्ड नम्बर 18 एराल व नेतावल गढ़पाछली से भाजपा प्रत्याशी रतनलाल कुमावत, वार्ड नम्बर 5 कश्मोर व पाण्डोली से भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल, वार्ड नम्बर 26 बस्सी से भाजपा प्रत्याशी नीतू कंवर, वार्ड नम्बर 17 घटियावली से भाजपा प्रत्याशी भंवरसिंह खरडीबावडी, वार्ड नम्बर 16 ठिकरीया व गिलुण्ड से भाजपा प्रत्याशी छाली बाई डांगी व वार्ड नम्बर 13 सावा से भाजपा प्रत्याशी बसंती देवी के समर्थन में जनसभाएं की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।