राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा राजू मीणा के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने दी नियुक्ति
✍️ राकेश मीणा
नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने संगठनात्मक विस्तार एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में कर्नाटक प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राधा अंजी एम को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति राजू मीणा के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने नियुक्ति प्रदान की।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राधा अंजी एम कर्नाटक में महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य आदिवासी समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ना, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शिक्षा, सामाजिक विकास और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है।
राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच देशभर में आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा, अधिकारों और विकास के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
महिला नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा
राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने कहा कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच का लक्ष्य देशभर में संगठन को मजबूत करते हुए आदिवासी समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से कर्नाटक में संगठन का विस्तार करने तथा आदिवासी समाज की महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा है।
राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।