संभागीय आयुक्त और अजमेर आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

तीनों बूथों का लिया जायजा, शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अरवड़@- स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत अरवड़ में शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान अजमेर संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़ एवं अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि ने नई अरवड़ स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में बनाए गए तीनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 50, 51 एवं 52 पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी अधिकारियों से ली।
इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा राजेश आर्य, डीवाईएसपी रेवड़मल मौर्य, फूलियाकलां उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।