रवि मीणा
दिगोद :स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति सुल्तानपुर के भोंरा पंचायत के गांव में किसानों द्वारा नहरों से सिंचाई के पानी को लेकर किसानों ने नाराजगी जाहिर करि है! ग्रामीण शौकत अली ने बताया कि नहरों से खेतों तक धोरो के माध्यम से पानी किसानों के खेतो मे जाता है, लेकिन धोरो से टूटने की वजह से किसानों को इंजन के माध्यम से खेतो मे सिंचाई करनी पड़ रही है, जबकि नहरो मे में किसान पानी की पिलाई जमा करते हैं! किसानों पर इंजन के पानी का बार डीजल की महंगाई से पड़ रहा है, जिससे किसान परेशान हो रहा है! आपसे निवेदन है किसानों की समस्या का समाधान करवाया जाये ! इस मौके पर बाबूलाल सोनू कमल पीर मोहम्मद सलाम भाई सादिक भाई साबिर भाई सत्तार भाई मनोज विष्णु मीणा हीरालाल देवलाल आदि किसान मौजूद रहे !