229 वोटों से जीत के बाद ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री रामलाल जाट रहे मौजूद
रायला (लांबिया कला)।
स्मार्ट हलचल|लांबिया कला ग्राम पंचायत में शुक्रवार को नवनिर्वाचित सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह उत्सव में बदल गया। ग्रामीण महिला-पुरुषों, बच्चों और नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जश्न मनाते हुए नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया।समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल जाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि प्रभुलाल खटीक का माला पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। संपत्ति देवी खटीक की 229 मतों से हुई जीत पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ निर्वाचित हुए नौ वार्ड पंचों का भी माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया गया।
महिलाओं ने सरपंच संपत्ति देवी खटीक को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।
गांव के विकास में नहीं आने दूंगी कोई कमी
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच संपत्ति देवी खटीक ने कहा कि लांबिया कला ग्राम पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से बिना भेदभाव के सभी ग्रामीणों को साथ लेकर काम करेंगी।
समारोह में लांबिया खुर्द सरपंच प्रतिनिधि नारायणलाल जाट, बरन सरपंच दिनेश कुमार जाट सहित चेचीखेड़ा, रानीखेड़ा और लांबिया कला के नवयुवक मंडल एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।