इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्मारक स्थल पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसजनों ने अर्पित किए पुष्प
भीलवाड़ा, 31 अक्टूबर। स्मार्ट हलचल|पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की ओर से सर्किट हाउस के सामने स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष रामलाल जाट तथा शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्थान के जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन दर्शन और उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में जब भारत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं, ऐसे समय में इंदिरा गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति और विदेश नीति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता, स्वाभिमान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत पहचान कायम रखने के लिए इंदिरा गांधी की नीतियां आज भी मार्गदर्शक हैं।
संस्थान के सहसंयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मंजू पोखरना, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, युवा समन्वयक एडवोकेट अशोक जैन, ब्लॉक संयोजक गोवर्धन बलाई, सेवादल अध्यक्ष एवं पार्षद योगेश सोनी, पार्षद रेखा हिरण, मनोज पालीवाल, महासचिव शिवराज सुराणा, चंद्रप्रकाश अमरवाल, कलीम काजी, अकरम अली मंसूरी, सुरेश पारीक, महेश सोनी, ममता शर्मा, शमीम बानो, सुरेश बंब, अतुल सुराणा, योगिता सुराणा, रियाज खान, गुणवंत जैन, राजेंद्र सिंह राठौड़, कुंदन शर्मा एवं खेमराज पनवा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।