बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 1 नवम्बर को बैठक में पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष सत्यनारायण जी मेहता एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र जी मेहता सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष मथुरा लाल मेहता एवं कोषाध्यक्ष परमानंद मेहता समेत समाज के समस्त पंच मंदिर परिसर में पहुंचे और बैठक में भाग लिया।
इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को समाज का लेखा-जोखा एवं आय-व्यय का विवरण सौंपा गया। जो हर माह कि 1एवं 15 तारीख की मिटीगं का निर्णय लिया गया इसके साथ ही नई कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
बैठक में हाल ही में निर्वाचित सरपंचों को समाला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समाज की एकजुटता और नई जिम्मेदारियों के साथ बैठक का समापन हुआ।