(महेन्द्र नागौरी)
शिवराम खटीक के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे कांग्रेसजन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा राजधानी का माहौल
भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल|दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में भीलवाड़ा के कांग्रेसजनों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक जी.पी. के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारों के साथ दिल्ली की सड़कों पर मार्च किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित रैली में भीलवाड़ा कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
रैली के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने भी भीलवाड़ा के कांग्रेसजनों से मुलाकात की। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग, मोहम्मद हारून रंगरेज, योगेश सोनी, सत्यवीर सिंह, शिवालय घावरी, सुरेश पारीक, गोपाल खटीक, चन्द्रप्रकाश अमरवाल, लादूलाल बलाई सहित करिश्मा धौलपुरिया, साधना रंगरेज, आशा सेन, कल्पना धौलपुरिया, वर्षारानी धौलपुरिया, खैमराज पनवा, पुलकित टेलर, मनोज छीपा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।