देव नारायण मंदिर से शुरू हुआ विजय जुलूस, पूरे गांव में भ्रमण के बाद बालाजी मंदिर पर हुआ समापन
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र की बडला ग्राम पंचायत के आमली गांव में नव निर्वाचित सरपंच रिंकू मीणा की जीत के उपलक्ष्य में ग्रामीणों की ओर से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में ग्रामीणों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर नव निर्वाचित सरपंच का स्वागत किया और जीत की खुशी मनाई।
विजय जुलूस की शुरुआत गांव के देव नारायण मंदिर से हुई। इसके बाद जुलूस पूरे आमली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। जगह-जगह ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच रिंकू मीणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जुलूस का समापन बालाजी मंदिर परिसर में हुआ। इस दौरान ग्रामवासियों ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सरपंच रिंकू मीणा का सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपसरपंच मनभर देवी गुर्जर सहित वार्ड पंच बजरंग लाल कुमावत, मानसिंह मीणा, सांवरिया लाल रैगर, मथुरा देवी जाट, कृष्ण गोपाल खाती, संजू देवी कुमावत, शायरी देवी भील एवं रामराज खाती सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विजय जुलूस एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामधन हाँकला, मिश्री बैराड़, महावीर गुर्जर, रामजस तेली, महावीर, काशीराम कुमावत, चेतन तेली, योगेश मीणा, महावीर तेली, रामेश्वर मीणा, छोटू मीणा, आशाराम वैष्णव एवं छोटू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्रामीणों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच रिंकू मीणा से पंचायत के सभी गांवों एवं ढाणियों में समान रूप से विकास कार्य करवाने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की उम्मीद जताई।