गंगापुर के लाखोला चौराहा पुलिया पर दो वाहनों की भिड़ंत

गंगापुर दिनेश लक्षकार

स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती लाखोला चौराहा पर रविवार को लाखोला चौराहा पुलिया पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें एक बोलेरो गाड़ी और गलत दिशा से आ रही ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना इतनी तेज और भीषण थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बोलेरो के आगे बैठे एक महिला और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों जिनमें शारदा पत्नी गणपत लाल सालवी निवासी आसुना तहसील रायपुर और उसका घायल पुत्र ललित सालवी को एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत भीलवाड़ा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार ट्रॉली गलत साइड से आ रही थी, जिसके कारण आमने-सामने की टक्कर हुई। पुलिया क्षेत्र में यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस की सहायता से भेजा गया।