बजरंग आचार्य
सिद्धमुख :-स्मार्ट हलचल|आगामी पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सिद्धमुख कस्बा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च चूरू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें थानाधिकारी राजेंद्र सिंह तथा सिद्धमुख एसएचओ धर्मेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा बिना किसी डर के मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।