पुनित चपलोत
भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने आज वार्ड नं. 55 में मारुति नगर कुवाड़ा ख़ान, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, शिव सुंदर नगर, कंचन विहार, जैन ज्योति कॉलोनी, सांगानेर कॉलोनी, सर्वेश्वर कॉलोनी का दौरा कर वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद अनिल डिडवानिया एवं वार्डवासियों ने महापौर का माला पहनाकर व रामायण जी पुस्तक भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान पार्षद अनिल डीडवानिया ने महापौर को वार्ड की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए नए ट्यूबवेल की व्यवस्था करवाने तथा सीसी रोड व नालिया बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।
इस अवसर पर वार्डवासियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।
पार्षद अनिल डीडवानिया ने उम्मीद जताई कि महापौर के दौरे के बाद वार्ड की पेयजल एवं सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। महापौर ने स्वागत एवं सम्मान के लिए पार्षद और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया