पंचायती चुनाव को लेकर टोंक पुलिस अलर्ट,संवेदनशील बूथों का एसपी ने किया निरीक्षण

टोंक।स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव-2026 के तृतीय चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए टोंक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, आईपीएस ने सोमवार को पंचायत समिति पीपलू क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी मीना ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए।

एसपी रोशन मीणा ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।