गंगापुर सिटी|स्मार्ट हलचल|कार्यक्रम संयोजक विष्णु जिन्दल रि acbeo ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कुल प्रवर्तक अग्रसेन महाराज व कुल देवी महालक्ष्मी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि मोहनलाल गुप्ता सीमा गुप्ता सेवा वाले, अतिविशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश धर्मकांटा, विशिष्ट अतिथि कछिया लाल बजाज, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, रामदयाल बिंदल, विजेन्द्र गुप्ता, नानकचंद गुप्ता, मनीष सिंघल, त्रिलोक गुप्ता, विनोद गुप्ता पीलोदा, महेंद्र गुप्ता, सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, कर्मचारी विकास समिति अध्यक्ष राधामोहन गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर की।
कार्यक्रम मंचासीन अतिथियों का कर्मचारी विकास पदाधिकारियों, समाज की ईकाई के अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कर्मचारी विकास समिति मंत्री घनश्याम सेवा ने बताया कि सम्मान समारोह की विधिवत शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
अग्रवाल समाज की 188 प्रतिभाओं IAS, IES, RAS, 10 th 12th,IIT, JEE MAINS,NEET, PHED, नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों का अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों द्वारा मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अग्रवाल समाज के जरुरतमंद मेधावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा में पढाई के लिए आर्थिक सहयोग देने समाज के भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर निवासी मोहनलाल गुप्ता सेवा वाले ने कहा कि अग्रवाल समाज गंगापुर सिटी द्वारा अग्रवाल समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सरकारी सेवा में चयनितो का हर बर्ष सम्मान करना समाज की मुख्य धारा से समाज की आगामी पीढ़ी को जोड़ना व समाज की मजबूती के लिए किया जा रहा प्रयास है एवं आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग भी इसमें मील का पत्थर साबित होगा और समाज की मेधावी प्रतिभावाऐ समाज से जुड़ेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद गंगापुर सिटी में नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति व पार्षदो का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा, मिर्जापुर अध्यक्ष लक्ष्मी, गुप्ता, पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, भवन ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, उदेई मोड़ महिला अध्यक्ष रेखा गोयनका,मिर्जापुर महिला अध्यक्ष ऊषा गर्ग, महामंत्री गंगापुर सिटी सतीश महसवा,उदेई मोड़ दिनेश मेडी, कर्मचारी विकास समिति के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र अकाउंटेट, रविन्द्र सिंघल, प्रेमचंद गुप्ता, बालकृष्ण बंसल,भुवन भास्कर, देवेन्द्र बंसल, गोपाल गुप्ता व्याख्याता, जितेन्द्र मित्तल, कैलाश गुप्ता brgeb, कमलेश गुप्ता,केशव गुप्ता,महेश वैध, मुकेश गुप्ता, राजेन्द्र phed, राजीव मित्तल, रामदयाल गुप्ता, हुकम चंद,सीताराम संस्थापन अधिकारी, विनोद लेदिया सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व अग्रवाल बन्धु उपस्थित थे।