आसींद – शम्भूगढ़ मार्ग खस्ताहाल, ठेकेदार के सुस्त रवैये से राहगीर परेशान

शम्भूगढ़।स्मार्ट हलचल|आसींद उपखंड क्षेत्र के शम्भूगढ़ कस्बे को आसींद से जोड़ने वाले सडक मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस मार्ग पर दौला का खेड़ा, हताण, रायरा, केरिया खेड़ा आदि गांवों के सैकड़ो ग्रामीण रोज इसी मार्ग पर यात्रा करते हैं।कमीनो का कहना है कि ठेकेदार के लापरवाही और स्वस्थ रहो के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उतनी पड़ रही है कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

सड़क पर केवल कंक्रीट डालकर आधा अधूरा छोड़ छोड़ा।

ठेकेदार द्वारा सड़क पर किटी कंक्रीट डालकर आधा अधूरा निर्माण बीच में छोड़ दिया है जिससे उड़ने वाली धूल व मिट्टी से बाइक सवार को आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता है इस कारण लगातार हादसे हो रहे है।

ग्रामीण की सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रशासन से मांग है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को गति प्रदान कर सड़क निर्माण पूर्ण कर ग्रामीणों को शीघ्र राहत प्रदान करें।