श्रेयांश पोरवाल बने कोटड़ी तहसील माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष, अमित पोरवाल को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

रमेश चंद्र डाड

आकोला।स्मार्ट हलचल|कोटड़ी तहसील माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव आज श्री चंवरा का हनुमान जी मंदिर, बड़लियास में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र पोरवाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश कास्ट एवं रामकृष्ण पोरवाल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।चुनाव में बड़लियास निवासी श्रेयांश पोरवाल को तहसील अध्यक्ष एवं गेंदलिया निवासी अमित पोरवाल को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।वहीं उपाध्यक्ष पद पर गेता पारोली के अंशुल बांगड़ एवं पारोली के विकास काबरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर लिटिल काबरा को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला प्रतिनिधि के रूप में अंशुल काबरा, नवरतन पोरवाल एवं राजेश काबरा को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज बड़लियास के अध्यक्ष महावीर काबरा सहित रामेश्वर पोरवाल, सत्यनारायण काबरा, शिवनारायण काबरा, जगदीश पोरवाल, राधेश्याम पोरवाल, कैलाश पोरवाल, गोपाल पोरवाल, रामगोपाल पोरवाल, मुकेश पोरवाल, अनिल पोरवाल, रोहन पोरवाल सुरेश चंद्र लड्ढा एवं पवन बसेर सहित समाज के अनेक गणमान्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

चुनाव के दौरान वरिष्ठजनों ने युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित समाजजनों एवं युवाओं ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।