नीरज मीणा
स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के मंडावर थाना क्षेत्र के सरावली ग्राम के समीप स्थित रुक्मिणी देवी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक चलती कैंपर गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि आग की लपटें उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और चलती गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।
सड़क के बीचों-बीच गाड़ी में आग लगने से मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत महुवा दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद महुवा से पहुंची अग्निशमन गाड़ी ने कड़े प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय रहते चालक के कूदने से एक बड़ा हादसा टल गया।