दीपावली मेले एवं त्योहारों को लेकर पुलिस थाना काछोला में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

थानाधिकारी बालकिशन शर्मा ने शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

काछोला 3 नवंबर -स्मार्ट हलचल|आगामी दीपावली मेले एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना काछोला परिसर में थानाधिकारी बालकिशन शर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में दीपावली मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। थानाधिकारी बालकिशन शर्मा ने सीएलजी सदस्यों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में सरपंच गीता देवी माली,उपसरपंच वासुदेव पालीवाल,संदीप सोनी,संपत सिंह सोलंकी,भेरू लाल मंत्री, महावीर प्रसाद माली,डॉ एन के सोनी, थलकलां सरपंच मैनाहरीश चौधरी, हंसेड़ा सरपंच मोहन सुथार,दुर्गा शंकर आचार्य,उमराव सिंह सोलंकी,मोहम्मद शाबीर रंगरेज,अरविंद डागा,राजेंद्र रेगर,दिनेश सोनी,राजू मालू,धीरज सेन,असलम रंगरेज,पुलिस कॉन्सटेबल नेतराम गुर्जर ,राकेश मीणा सहित आदि सीएलजी सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।