रमेश चंद्र डांड
विधायक गोपाललाल खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, उपसरपंच शिव प्रकाश खटीक, समस्त वार्ड पंच एवं पंचायत सचिव रहे साथ; ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस
आकोला।स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत बरूंदनी में नवनिर्वाचित सरपंच सुशीला सोमानी पत्नी रामनारायण सोमानी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बुधवार को भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ग्रामीणों के उत्साह के बीच निकले जुलूस में सरपंच सुशीला सोमानी, उपसरपंच शिव प्रकाश खटीक, समस्त वार्ड पंच एवं पंचायत सचिव साथ रहे। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया तथा साफा पहनाकर जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाललाल खंडेलवाल रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, सिंगोली सरपंच, मांडलगढ़ के पूर्व चेयरमैन संजय डांगी, पार्षद अशोक जीनगर, देवीपुरा सरपंच रामपाल सालवी एवं अर्जुन बमभट्ट सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामराय लढ़ा भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत वार्ड पंच काली मीणा, विमला देवी गवारिया, हेमलता सोनी, रमादेवी सारस्वत, रेखा लक्षकार, चांदीबाई अहीर, ओमप्रकाश लढ़ा, भेरूलाल गाडरी, शंकर मीणा, सीताराम गुर्जर एवं रमेश मीणा सहित पंचायत के सभी वार्ड पंच और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभुलाल सोमानी ने किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही गांव में विकास कार्यों को गति देने, पेयजल, सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।