सभी एकजुट होकर काम पंचायत के विकास मे काम करेंगे : इंजीनियर रवि मीणा
विनोद मेहरा बने सरपंच एवं मांगीलाल मीणा बने उपसरपंच
दिगोद :स्मार्ट हलचल|भट्टीपुरा ग्राम पंचायत में आज नवनिर्वाचित सरपंच विनोद मेहरा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामवासियों ने नवनिर्वाचित सरपंच विनोद मेहरा, उपसरपंच मांगीलाल मीणा एवं वार्ड पंचों का माला और साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा नई पंचायत के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित सरपंच विनोद मेहरा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के सभी पांचों गांवों बल्लभपुरा, पांचड़ा , भाटीपुरा, धोरी और जनकपुर में बिना किसी भेदभाव के समानता के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव की समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य सभी गांवों को साथ लेकर चलना और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना रहेगा। गांवों में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर राशिद भाई, भोजराज, इंजीनियर रवि मीणा, फरीद खान चंद्र प्रकाश मीणा, गोविंद नागर भंवरलाल मेहर धोरी, किशन लाल मेहरा, बुद्धि पठान रामलाल,बबलू, मोनू, नरेंद्र, मुकेश मीणा, परमानंद, आशीष, मुनेश सरफु रईस अलादीन मोनू गौड़ फिरोज व सभी ग्रामीण मौजूद रहे !