कोटा : स्मार्ट हलचल|सिमलिया के सरकारी अस्पताल में 3 नवंबर को रात के 8 बजे बारा से कोटा जाते समय मृतक रमेश बाई मीणा की तबियत बहुत खराब होने पर नजदीकी सिमलिया अस्पताल में लेकर गए तो अस्पताल के ताले लगे हुए थे ओर डॉक्टर सौरभ नाटाणी भी ड्यूटी पर नहीं था ना नर्स थी ना ऑक्सीज़न आदि कुछ भी सुविधाएं नहीं मिलने से महिला की जान चली गई इसके विरोध में आज गीता मेघवाल एडवोकेट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिमलिया के नेतृत्व कार्यकताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोटा नरेन्द्र नागर को विरोध कर ज्ञापन दिया ! और मांग रखी कि 7 दिवस में डॉक्टर सौरभ नाटाणी को हटाया जाए और जरूरी कार्यवाही की मांग की महिला की मौत का जिम्मेदार डॉक्टर सौरभ नाटाणी है तथा 7दिन में पर्याप्त डॉक्टर स्टाफ लगाए सुविधाएं बहाल करे अस्पताल को नाटाणी ने बदहाल कर रखा है ओर रात में कभी नहीं रुकता तथा सीएचसी में रात के समय आपातकालीन डॉक्टर ओर स्टाफ की व्यवस्था करे डॉक्टर नाटाणी का डेपुटेशन निरस्त करे व्यवस्था ठीक नहीं करने पर गीता मेघवाल ने अस्पताल पर ताला लगाने और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी देकर विरोध कर ज्ञापन देने वालों में रामकैलाश मेघवाल इंजीनियर रवि मीणा, विष्णु मीणा, महावीर मीणा,महेंद्र मेघवाल सत्यनारायण मेघवाल एडवोकेट, के सी जिलियां, अब्दुल रशीद, रसीद भाई बनवारी लाल मीणा, इरफ़ान अलादीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !