ग्राम पंचायत चिनायटा से सरपंच पद पर विजय की शानदार जीत, समर्थकों में खुशी की लहर
अजीम खान चिनायटा
शेरपुर।स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत चिनायटा के सरपंच पद पर विजय ने शानदार जीत हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। गांव की जनता ने भारी मतों से अपना समर्थन और आशीर्वाद देकर विजय को विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ विजय का स्वागत किया गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच विजय ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे चिनायटा गांव की जीत है। गांव की जनता ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। गांव के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा।”
ग्रामीणों ने विजय को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।