सजी दुकानें, जगमगाते बाजार और खरीदारी का दिखा उत्साह

सजी दुकानें, जगमगाते बाजार और खरीदारी का दिखा उत्साह

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। धनतेरस के अवसर पर मांडलगढ़ के बाजारों में उत्साह और रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। त्योहार को लेकर बर्तनों, आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर विशेष आकर्षण रहा। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं बाजारों में सजी रंग-बिरंगी रोशनी और त्योहार की खरीदारी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इसी परंपरा के चलते लोगों ने अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की।