बड़ोदिया में तुलसी विवाह की तैयारियां जोरों पर, काष्ठ प्रतिमा निर्माण पूर्ण होने पर शिल्पकार लीलाराम शर्मा का अभिनंदन

बांसवाड़ा, 6 नवंबर। स्मार्ट हलचल|बड़ोदिया कस्बे में 21 नवम्बर को आयोजित होने वाले भव्य तुलसी विवाह समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। धार्मिक आयोजन को विशेष एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए तुलसी माता की सुंदर काष्ठ प्रतिमा का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।प्रतिमा निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर काष्ठ शिल्पकार लीलाराम शर्मा का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। उपस्थितजनों ने उनके उत्कृष्ट शिल्प कौशल, कलात्मक अभिरुचि और समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव पुरुषोत्तम सेवक ने बताया कि अध्यक्ष हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में नाथजी भाई मुखिया, संरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज, लक्ष्मीनारायण मन्दिर संस्थान के अध्यक्ष रणछोड़ सोलंकी, सचिव उमेश जोशी, कोषाध्यक्ष अशोक पंचाल, जयंतीलाल जोशी, जगदीश जोशी, विनोद पानेरी, समिति के कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र पाठक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

21 नवम्बर को प्रस्तावित तुलसी विवाह को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12 नवम्बर को अभिजीत मुहूर्त में विनायक स्थापना होगी। शालिग्राम भगवान के माता पिता के यजमान पायल सोनी व रत्नेश सोनी तथा तुलसी माता के यजमान माता पिता जयमाला पुरुषोत्तम सेवक होंगे।