सुवालका ने संभाला पदभार, गांव के विकास को देंगी प्राथमिकता
रायला | स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत कुंडिया कला में नवनिर्वाचित महिला सरपंच माया सुवालका ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ सरपंच पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया।पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच माया सुवालका ने कहा कि गांव की प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा। सड़क, पानी, बिजली और नरेगा से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के ध्येय के साथ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने गांव में नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। कुंडिया कला को एक आदर्श एवं विकसित ग्राम पंचायत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
सरपंच माया
सुवालका ने चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन के लिए गांव के महिला-पुरुषों, बुजुर्गों, युवाओं और युवा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से गांव के विकास को नई दिशा दी जाएगी।