हरिकृष्ण बिरला के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर सहित सेवा कार्य

रक्तदान, गौसेवा और जरूरतमंदों को भोजन करवाकर मनाया जन्मदिन

हरिकृष्ण बिरला के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित

कोटा। स्मार्ट हलचल|उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला का जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तलवंडी स्थित अग्रवाल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा की अगुवाई आयोजित शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन उनके नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।
जन्मोत्सव के तहत गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। वहीं गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा कर उन्हें उपहार और स्नेह देने के माध्यम से उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम मीणा, भाजपा जिला मंत्री दीपक मीणा, मंडल अध्यक्ष मनोज तलाईचा, मंडल महामंत्री अरिदमन सिंह जादौन, राजस्थान पुलिस परिवार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री मदनलाल मीणा, समाजसेवी महेश मीणा, सोहन मीणा, दीपक कुशवाहा, रामेश्वर मीणा, मोहनलाल बंसीवाल, गुरु अय्यर, आर्यन, हरक चंद मीणा, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री आकाश मीणा एवं मनोज नागर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थितजनों ने हरिकृष्ण बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।