अरवड़@- स्मार्ट हलचल|कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। सुबह महिलाओं ने अपने घरों के मुख्य द्वार के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। गोवर्धन पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।