बच्चों की टोलियों ने घर-घर जाकर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, ग्रामीणों ने पैसे व गेहूं, मक्का और धान देकर किया उत्साहवर्धन
अरवड़@- स्मार्ट हलचल|गांवों में आज भी वर्षों से चली आ रही परंपराओं का उत्साह के साथ निर्वहन किया जा रहा है। दीपावली के तीसरे दिन मंगलवार को ठिखरे के अवसर पर सुबह से ही बच्चों की टोलियां हाथों में हिड़ लेकर गांव में घर-घर पहुंचीं। इस दौरान बच्चे ‘हिड़ ढोलज्यो, तेल गालज्यो’ के पारंपरिक बोल लगाते हुए नजर आए।बच्चों की टोलियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए पैसे, गेहूं, मक्का व धान भेंट किए। इसके बाद बच्चे एकत्रित किए गए गेहूं व मक्का को किराना दुकानों पर बेचकर पैसे प्राप्त करते हैं और आपस में बांटकर खुशी मनाते हैं।
ग्रामीण अंचल में दीपावली के अवसर पर निभाई जाने वाली यह परंपरा आज भी लोक संस्कृति, आपसी प्रेम और सामूहिक उल्लास का प्रतीक बनी हुई है।