काछोला 10 नवंबर – स्मार्ट हलचल|तहसील कस्बे काछोला में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाते हुए भगवान गोवर्धन की परिक्रमा लगाई और विधि-विधान से पूजन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने सामूहिक रूप से पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया।