सत्यनारायण सेन
स्मार्ट हलचल|गुरला दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजन अथवा अन्नकूट पूजन किया जाता है। ब्रज में इस पर्व का खास महत्त्व है। इस दिन गाय-बैल को स्नान कराकर धूप-चंदन एवं फूल माला पहनाकर उनका पूजन किया जाता है। कहा जाता है कि द्वापर युग में लोग इंद्र देव को प्रसन्न रखने के लिए अनेक प्रकार के पकवानों व मिठाइयों का भोग लगाते थे। सामूहिक भोज के रूप में एक स्थान पर मिल कर व्यंजन तैयार किए जाते थे जिसे अन्नकूट कहा जाता था। इनका भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में वितरण कर दिया जाता था।
रेखा देवी,मीरा देवी सेन,मधु सेन, उषा देवी,पायल सेन आदि महिलाएं मौजूद रहीं
कहानी
श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इन्द्रदेव के अहंकार एवं घमंड को चूर कर गिरिराज पूजन किया था। दीपावली के दूसरे दिन सांयकाल को गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है और मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है। अर्थात चावल, बाजरा, कठी, मूंग आदि को मिलाकर जो भोज बनाया जाता है, उसे अन्नकूट कहते हैं। गोवर्धनजी गोबर से लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाए जाते हैं। गोवर्धन गिरि भगवान के रूप माने जाते हैं। इस दिन इनकी पूजा करने से धन, धान्य एवं संतान सुख की प्राप्ति होती है। कई जगह इस दिन संध्या को दैत्यराज बलि की भी पूजा की जाती है।