आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, नरेंद्र कुमार अध्यक्ष निर्वाचित

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सूरौठ की कार्यकारिणी के चुनाव यहां बयाना मार्ग पर स्थित उदासी का बाग परिसर में निर्विरोध रूप से करवाए गए। चुनाव के दौरान आम सहमति से नरेंद्र कुमार जटवाड़ा वालों को आदि गौड़ ब्राह्मण समाज सूरौठ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा राधेश्याम गौड़ व श्यामसुंदर गौड़ को उपाध्यक्ष, मिट्ठन लाल गौड़ को संरक्षक, राम भरोसी गौड़ को कोषाध्यक्ष, जगदीश गौड़ को सचिव, सोनू गौड़ को सलाहकार मंत्री, कन्हैया गौड़ व गणेश गौड़ को कानून मंत्री एवं कुलदीप गौड़ को प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया। इसी तरह राजेश गौड़ कपूरा, राजन गौड़ जटवाड़ा, अजय गौड़ सूरौठ, संजय गौड़ ताली एवं गजानंद गौड़ सूरौठ को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। बैठक में समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई। बैठक में ओम प्रकाश गौड़, विजय गौड़, रामदयाल गौड़, शिवदयाल गौड़, मुकेश, गोपाल, विनोद, संजय, नारायणा गौड़ आदि ने सामाजिक एकता व रचनात्मक कार्यों के संबंध में परिचर्चा की। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया।