राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी|स्मार्ट हलचल|जैन समाज के चोबीसवें तिर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस को लेकर सोमवार को सुबह 6 बजें आदिनाथ स्वेतांबर जैन मन्दिर में भगवान की स्तूति कर निर्वाण का लड्डू चढ़ाया। इस दौरान निर्वाण महोत्सव के तेला तप रखते हुए कस्बे के अनेक महिला-पुरूषों ने निर्वाण का लड्डू चढ़ा कर भगवान से परिवार की खुशहाली की कामना की।साथ ही भगवान आदिनाथ, महावीरस्वामी, नाकोड़ा भैरूनाथ की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर दलपत सिंह डांगी, सम्पत कुमार लोढा, सुशील पोखरना, महावीर पोखरना, श्रवण पोखरना,
शान्ति लाल पोखरना, महावीर रुगलेचा, गजेंद्र पोखरना सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे। इस दौरान भगवान की पूजा अर्चना कर आकर्षक सजाया गया।