गौ शाला में बैलों की जोड़ी का विधि विधान के साथ किया पूजन,किया श्रृंगार
काछोला 11 नवंबर – स्मार्ट हलचल|सनातन संस्कृति की पावन परंपरा के अनुसार गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर गो तीर्थ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला, काछोला में गोधूलि बेला में गौशाला के सचिव डॉ एन के सोनी,गौ सेवक देवीलाल धाकड़ द्वारा बैलों की जोड़ी का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन संपन्न किया गया।प्राचीन सनातन धर्म में बैलों (नंदी स्वरूप) का पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृषि संस्कृति, परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनुपम प्रतीक है।
गोधूलि बेला की अलौकिक छटा –
सायंकाल जब सूर्यदेव अस्ताचल की ओर अग्रसर थे, तब गोधूलि बेला के सानिध्य में वातावरण भक्तिमय और आत्मीयता से सराबोर हो उठा।
देवीलाल धाकड़ ने भक्तिभाव से बैलों की जोड़ी को अलंकृत कर उनका तिलक, माला और धूप-दीप से पूजन किया और सनातन धर्म की जीवंत परंपरा का निर्वहन किया
संस्कृति और परिश्रम का सम्मान – द्वारिकाधीश गौ शाला के सचिव डॉ एन के सोनी ने बताया कि
गोवर्धन पूजा और पर्यावरण संरक्षण का गहरा संबंध है। यह पर्व हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करने और उन्हें संरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।
हमारी प्राचीन संस्कृति में बैल केवल पशु नहीं, बल्कि ‘धर्म’ और ‘नंदी’ के रूप में पूजनीय हैं, जो मानव जीवन और धरती माता के पोषण के प्रमुख आधार रहे हैं।
गोवर्धन पूजन का यह पावन दृश्य काछोला की पावन धरा पर लोक-संस्कृति, गो-सेवा और सनातन आस्था का सुंदर समावेश प्रस्तुत करता है।