गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|शहर में थाने की मंगरी स्थित ढाबा के श्याम मंदिर के पास अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका गंगापुर की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी तत्परता दिखाते हुए दमकल कर्मियों का सहयोग किया। दमकल टीम और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान दमकल कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की तत्परता और सहयोग की सराहना की ।