पूर्व सरपंच कंचन बाई मीणा ने फिर ठोकी सरपंच पद की ताल, ग्रामीणों से मांगा समर्थन
बोल भोलू की कोठी ग्राम पंचायत से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी, पोस्टर जारी कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की
✍️ राकेश मीणा
बोल भोलू की कोठी। स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत बोल भोलू की कोठी में सरपंच पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच पूर्व सरपंच श्रीमती कंचन बाई मीणा ने एक बार फिर सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने पोस्टर जारी कर ग्राम पंचायत के मतदाताओं से समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद मांगा है।
कंचन बाई मीणा ने अपने चुनावी संदेश में “सबका साथ, सबका विकास, यही है हमारा विश्वास” का नारा देते हुए गांव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि उन्हें अपना अमूल्य मत और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
पूर्व सरपंच के रूप में अपनी पहचान रखने वाली कंचन बाई मीणा की दोबारा दावेदारी से ग्राम पंचायत में चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पोस्टर के माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों के बीच अपनी उम्मीदवारी का संदेश पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गांव के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना उनका संकल्प है।