गंगापुर में भारत विकास परिषद ने स्व. विनोद छाजेड़ का मरणोपरांत नेत्रदान करवाकर पेश की मानव सेवा की मिसाल

गंगापुर(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का परिचय देते हुए स्वर्गीय विनोद छाजेड़ का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया गया। परिषद के इस पुनीत प्रयास से जरूरतमंद नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है।इस अवसर पर शाखाध्यक्ष चमन लोसर ने नेत्रदान को महादान बताते हुए कहा कि नेत्रदान मानव सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। व्यक्ति के देह त्याग के बाद भी उसकी आंखें दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में उजाले की नई किरण बन सकती हैं। नेत्रदान से किसी के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद लाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से भी नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस पुनीत कार्य को रामस्नेही चिकित्सालय की अनुभवी टीम द्वारा संपन्न करवाया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, प्रकल्प प्रभारी भेरूलाल सुराणा, अखिलेश अग्रवाल, परिवार के सदस्य भाई संपत छाजेड़, पुत्र आशीष कुमार छाजेड़, आयुष दुग्गड़, जगदीश झंवर, लोकेश कोठारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

परिषद के सदस्यों ने छाजेड़ परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। स्व. विनोद छाजेड़ का यह नेत्रदान दूसरों के जीवन में नई रोशनी लाने का माध्यम बनेगा।