काछोला में बच्चे ले रहे हैं पैडल बोट का मजा काछोला प्रताप सागर तालाब में नाव बनी आकर्षण का केंद्र

काछोला 12 नवंबर -स्मार्ट हलचल|कस्बे में पहली बार प्रताप सागर तालाब में युवा,बच्चे,महिलाएं ले रहे हैं पैडल व स्पीड बोट का मजा ले रहे है,मेले में बाई पास तालाब की और ज्यादा रौनक बढ़ रही है।बच्चों को वाटर स्पोर्ट्स (पानी के खेल) और स्पीड बोटिंग (नौका विहार) करने को मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता. इन दिनों काछोला दीपावली के मेले में पहली बार पैडल व स्पीड वाटर बोट आई है, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
स्पीड बोट संचालक इमरान भाई सरवाड़ ने स्पीड बोट का चलाने ,तालाब भ्रमण,तालाब किनारे सभी धार्मिक स्थल,आदि का बोट से भ्रमण करा रहे है।वही बच्चे हो या युवा,महिलाएं बोट का खूब इंजॉय कर रहे हैं।काछोला के मेले में वैसे तो बच्चों के खेल के लिए तमाम चीजें मौजूद हैं लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा भीड़ पैडल वाटर बोट पर ही हो रही है।तालाब में बोट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद माली,वंश प्रदीप सिंह सोलंकी,भेरू लाल मंत्री,उमराव सिंह सोलंकी,राजेंद्र रेगर,शरीफ मोहम्मद मंसूरी, विजयराज सोनी,मोहम्मद युनुस रंगरेज,कैलाश धाकड़,मनीष मेघवंशी,लोकेश खटीक,पंकज त्रिवेदी,गोपाल,पप्पू,प्रेम कुमार सहित आदि प्रताप सागर तालाब में आनंद ले रहे है।