गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में अग्रवाल रिसोर्ट में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह में वैश्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मित्तल, सभापति कृष्ण कुमार गोयल, पूर्व सभापति शिवरतन अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री अभिषेक गोयल ने समाजबंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन से जुड़कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र दुसाद, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश सोगानी, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. गौरव मंगल, रीना पल्लीवाल, नितेश मोदी, प्रहलाद मेठी, डॉ. मनोज जैन, डॉ. क्षितिज गुप्ता, कुशला खुटेटा, शिप्रा गोयल, संजना मित्तल, अंजू मालधनी, बबीता खण्डेलवाल, मोनिका जैन, बौंली उपसभापति दीपा मित्तल, सवाई माधोपुर उपसभापति माया गोयल, पार्षद गिरधारी ठेकेदार, पंकज मंगलम, वीरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, गोपाल मित्तल, विनोद गुप्ता, रत्ना गुप्ता, रेणु अग्रवाल, वजीरपुर पार्षद वेदप्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार गर्ग एवं गोविंद प्रसाद गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समारोह में आयोजित लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मीर ब्रदर्स सूफी बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत की धुनों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।