सूरौठ। स्मार्ट हलचल|नगर पालिका सूरौठ में कई माह से रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पद पर राज्य सरकार ने विमलेश मीणा को लगाया है। स्वायत शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर विभाग के निदेशालय में प्रतीक्षा सूची में लगी हुई विमलेश मीणा को सूरौठ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया है। अधिशाषी अधिकारी मीणा ने शुक्रवार को यहां नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर विधिवत कार्य भार संभाला।इस अवसर पर सूरौठ नगर पालिका अध्यक्ष कमला महावर, पालिका उपाध्यक्ष आस्था मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप महावर, पार्षद राहुल नांगरिया, मोहित सिंह सुल्तानोत, बबली प्रजापत, भूपेंद्र प्रजापत, दौलत मीणा, राजेश मीणा, नगर पालिका के यूडीसी अरिहंत जैन, सफाई निरीक्षक खेमराज मीणा, जमील खान आदि ने नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी विमलेश मीणा का सम्मान किया। नगर के लोगों एवं पार्षदों ने पालिका क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के बारे में अधिशासी अधिकारी मीणा को अवगत कराया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मीणा ने कहा कि सूरौठ के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं शहर को क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि सूरौठ नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी का पद कई महीने से रिक्त चल रहा था। सूरौठ तहसीलदार अशोक कुमार पर अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज था।