बल्ले और गेंद के रोमांच से गूंजा महेश्वरी समाज, तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, समाज के युवाओं को एक मंच पर लाने की पहल

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।महेश्वरी समाज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महेश्वरी पंचायत बोर्ड के तत्वावधान में महेश्वरी सेवा संगठन की ओर से तीन दिवसीय इनबॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 नवंबर को नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ ने किया।

सेवा संगठन के सचिव अभिषेक राठी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महेश्वरी पंचायत बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, सचिव कपिल झंवर एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सेवा संगठन अध्यक्ष कुश मूंदड़ा एवं कार्यक्रम संयोजक सावन झंवर ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्य सुमित गांधी, अक्षय मालू, कृष्ण गोपाल झंवर, चंदन काकानी, सुमित भूतड़ा, रवि राठी, केशव हेड़ा, अमन मूंदड़ा, मुकेश झंवर एवं सत्यप्रकाश झंवर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। माहेश्वरी महिला परिषद अध्यक्ष वीणा बल्दुआ एवं सचिव कुसुम मालू ने भी समारोह में सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने, आपसी परिचय बढ़ाने और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है।