भादसोड़ा -स्मार्ट हलचल|कस्बे के सुथारिया खेड़ा में सरपंच प्रतिनिधि जगदीश तेली के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच सरपंच प्रतिनिधि जगदीश तेली का माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने तेली का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से सरपंच प्रतिनिधि को अवगत करवाया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सरपंच प्रतिनिधि जगदीश तेली ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।