नेहरू जयंती हर्षोल्लास से मनाई, गरीब तबके के छात्र- छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की

बिजौलियाँ(दीपक राठौर)
स्मार्ट हलचल|भीलपुरिया बस्ती मे पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोउल्लास से मनाई गई | इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, वहीं छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री, बिस्कुट इत्यादि वितरित किए गए |
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षद किशन कुमार खटीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। इसलिए हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और प्यार देना चाहिए, ताकि वे बड़े होकर देश का नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर सुमित जोशी,छितर भील, किशन खटिक,संजय मालवीय, नरेश तंवर, गौरव शर्मा, शेखर वैष्णव, हेमन्त सिंह भदौरिया, कमल नायक,मनोज सिंह,कुणाल आर्य, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे |