धनवाड़ा पंचायत की कमान संभाली सरपंच लाड देवी बेरवा ने

रोपा।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत धनवाड़ा में सरपंच लाड़ देवी बैरवा ने किया पंदभार ग्रहण।धनवाड़ा ग्राम पंचायत में लाड देवी बेरवा ने सरपंच चुनाव में ग्राम वासियों के सहयोग से 225 वोटो से जीत हासिल कर ग्राम पंचायत की सरपंच बनी।ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी भेरुलाल गुर्जर ने नवनिर्वाचित सरपंच लाड़ देवी बैरवा को विधिवत सरपंच का पदभार ग्रहण करवाया।इस दौरान वार्ड पंच सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। इस दौरान सरपंच लाड़ देवी बैरवा ने बताया ग्राम पंचायत में पैयजल,शिक्षा व्यवस्था,जरूरी विकास कार्य करवाना, पंचायत में साफ सफाई,गांव की सड़कों में सुधार करना,सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।