सरपंच निर्वाचित होने की खुशी में पति ने निकाली दंडवत यात्रा

रोपा। स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत बागूदार की नवनिर्वाचित सरपंच निरमा देवी नायक की जीत की खुशी में उनके पति रंगलाल नायक ( जन सेवक ) ने शनिवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ दंडवत यात्रा निकाली। राजेन्द्र कीर ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सुबह 10:15 बजे बागूदार बस स्टैंड स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज से हुई।
सरपंच पद पर निरमा देवी नायक के निर्वाचित होने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है। सरपंच पति रंगलाल नायक ( जन सेवक ) ने श्री देव तलाई श्याम दरबार बागुदार तक दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया था। शनिवार को उन्होंने दंडवत करते हुए यात्रा निकालकर अपना संकल्प पूरा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।