मानव सेवा ही हमारा उद्देश्य, वार्ड 15 में बोरवेल का उद्घाटन

वार्ड पंच भारतबाई कन्हैयालाल की पहल पर हुआ बोरवेल का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी
चौमहला।स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर के वार्ड संख्या 15 में ग्रामीणों की पेयजल समस्या को देखते हुए वार्ड पंच भारतबाई कन्हैयालाल की ओर से प्रस्तावित बोरवेल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। बोरवेल का उद्घाटन भाजपा जिला मंत्री गौतम जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी एवं सरपंच बगदी राम गायरी ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत समस्या का समाधान करना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। वार्ड पंच की इस पहल से वार्ड के लोगों को पेयजल सुविधा मिलने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उप सरपंच राहुल तिवारी , वार्ड पंच एवं ग्रामीणजन वार्ड वासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए वार्ड पंच भारतबाई कन्हैयालाल का आभार व्यक्त किया।
भारतबाई कन्हैयालाल की पहल से वार्ड में पेयजल सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।