पंचायतीराज चुनाव-2026: चौथे चरण में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह-टोंक जिले में 66.51 प्रतिशत मतदान

जिला परिषद के 13 वार्डों में 66.40 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान, मालपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 70.76 प्रतिशत मतदान

शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार को टोंक जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सायं 6 बजे तक जिले की चार पंचायत समितियों में कुल 66.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं जिला परिषद के 13 वार्डों में 66.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे तक पंचायत समिति मालपुरा में 15.04 प्रतिशत, निवाई में 12.29 प्रतिशत, टोडारायसिंह में 13.51 प्रतिशत तथा टोंक में 12.50 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे तक मालपुरा में 39.71 प्रतिशत, निवाई में 34.29 प्रतिशत, टोडारायसिंह में 36.98 प्रतिशत तथा टोंक में 37.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे तक मालपुरा पंचायत समिति में 55.44 प्रतिशत, निवाई में 49.26 प्रतिशत, टोडारायसिंह में 52.41 प्रतिशत तथा टोंक में 52.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सायं 6 बजे तक जारी मतदान के अंतिम आंकड़ों के अनुसार मालपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 70.76 प्रतिशत, टोडारायसिंह में 66.73 प्रतिशत, टोंक में 65.83 प्रतिशत तथा निवाई में 65.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस प्रकार चौथे चरण में जिले की चारों पंचायत समितियों में मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।