औद्योगिक विकास एवं स्थानीय लघु उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर हुई चर्चा
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
गुलाबपुरा। स्मार्ट हलचल|चौपाल दे ढाबा पर लघु उद्योग संघ की ओर से एक कार्यक्रम एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती विष्णु देवी सुनील वैष्णव, सांवरिया मल्टी वेंचर्स लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव, पार्षद पूर्णिमा अविनाश मेवाड़ा तथा आरएसईबी (RSEB) के कनिष्ठ अभियंता विशाल मीणा का पहुंचने पर लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नुवाल, महामंत्री चैन सिंह चपलोत एवं प्रकाश टाटीवाल ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार करते हुए उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान गुलाबपुरा के औद्योगिक विकास, स्थानीय लघु उद्योगों की वर्तमान स्थिति तथा उद्योगों के समक्ष आने वाली विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सांवरिया मल्टी वेंचर्स लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव ने गुलाबपुरा के औद्योगिक क्षेत्र के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए यहां संचालित लघु उद्योगों की गतिविधियों और भविष्य में उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक गति देने, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा विकास की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए आवश्यक प्रयासों पर भी चर्चा की।
बैठक में उपस्थित अतिथियों एवं संघ के पदाधिकारियों के बीच स्थानीय औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा औद्योगिक विकास के लिए आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना रहा।