पंकज पोरवाल
इन्टेक के दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सक्रिय सदस्यों का किया सम्मान
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|शहर की ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए नगर निगम और इंटेक मिलकर प्रयास करेंगे। महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि विरासतों के संरक्षण की दिशा में इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरिटेज (इन्टेक) भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से संस्था को पूरा सहयोग दिया जाएगा। महापौर जसवंत कंवर रविवार को होटल नंदिनी में इन्टेक भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से आयोजित दीपावली स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने की। उन्होंने भीलवाड़ा की प्राकृतिक एवं कृत्रिम विरासतों के संरक्षण के लिए चौप्टर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इन्हें शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण पहल बताया। कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने बताया कि समारोह की शुरुआत में इन्टेक सदस्यों आर.एल. दरगड़, ओमप्रकाश हींगड़, रामगोपाल अग्रवाल, अब्बास अली बोहरा, नीतू गोयल, सुशीला जाजू एवं सुशीला जोशी ने महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का अभिनंदन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन्टेक के सक्रिय सदस्य बिलेश्वर डाड, संदीप पोरवाल एवं मुकेश अजमेरा का महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने शॉल, पगड़ी एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। को-कन्वीनर श्यामसुंदर जोशी ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक सीए दिलीप गोयल ने संचालन किया, जबकि इन्टेक पदाधिकारी गुमानसिंह पीपाड़ा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इन्टेक सदस्य सुरेश सुराणा, राकेश बम्ब, राजकुमार बुलिया, हरकलाल विश्नोई, गौरव सोनी, राजीव दाधीच, आशीष पोरवाल, सिताक्षी पोरवाल, आशा दरगड़, ऋतु दाधीच सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।