ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|सेती स्थित शांति भवन मे जेन सिहान्ताचार्य तपस्वी रत्ना श्री प्रतिभा श्री जी मा.सा. आदि ठाणा चार के सानिध्य एव श्रमण संघ सेंती के तत्वाधान मे जैन दिवाकर परम पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी मा.सा. की जन्म जयन्ति मनाई जा रही है। यह कार्यक्रम आठ दिवस तक गतिमान रहेगा। इस भव्य आयोजन के प्रथम दिवस पर दिवाकर चालीसा का पाठ एवं सहजोड़े जाप का आयोजन हुआ। कुल 98 जोड़े ने जाप किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पाँच लक्की ड्रा रहा।
उपरोक्त कार्यक्रम मे प्रभावना के लाभार्थी स्वर्गीय सज्जनदेवी चोपड़ा पत्नि स्वर्गीय सोहनलाल चोपड़ा की पावन स्मृति मे रोशन लाल चोपड़ा रहे। इनके द्वारा जाप के जोड़ो को सामयिक बेग वितरीत किए। कार्यक्रम मे जालना (महाराष्ट्र) व डूंगला के श्रावको ने भी धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।