अमर शहीद श्री जगन्नाथ मीणा की पुण्यस्मृति में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रमेश चंद डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल|अमर शहीद श्री जगन्नाथ मीणा बरुंदनी की पुण्यस्मृति के उपलक्ष्य में आगामी 23 नवंबर 2026, सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहीद स्मारक, बरुंदनी में एक विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद को नमन करना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की पूर्ति करना है।
शहीद जगन्नाथ ब्लड आर्मी बरुंदनी, समस्त क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों तथा सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा द्वारा क्षेत्र के सभी नागरिकों से विनम्र अपील की गई है कि वे अमर शहीद श्री जगन्नाथ मीणा की स्मृति में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। अपनी सहभागिता निभाएं, रक्तदान करें और इस महादान में अपना योगदान देकर जीवन बचाने के पुण्य के भागीदार बनें।